Blog

धान खरीदी का आखिरी दिन,लक्ष्य से एक लाख टन पीछे जिला

….

अंतिम तारीख आज,15 हजार किसान अब भी कतार में….

लक्ष्य अधूरा, डेडलाइन सिर पर-धान खरीदी पर सवाल…..

बिलासपुर ।धान खरीदी का अंतिम दिन रहा। लेकिन जिला अब भी अपने लक्ष्य से करीब एक लाख मीट्रिक टन पीछे चल रहा है। आखिरी दिन की डेडलाइन ने हजारों किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

दरअसल खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत जिले के लिए 7 लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया गया था। इसके मुकाबले अब तक केवल 6 लाख 33 हजार मीट्रिक टन धान की ही खरीदी हो सकी है। जिले में कुल 1 लाख 33 हजार से अधिक किसान पंजीकृत हैं, लेकिन इनमें से करीब 15 हजार 700 किसान अब तक एक दाना भी धान नहीं बेच पाए हैं।जिले के 140 उपार्जन केंद्रों पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसानों का आरोप है कि टोकन और भौतिक सत्यापन के नाम पर उन्हें बार-बार चक्कर लगवाया जा रहा है। कई किसानों का धान अब भी खलिहानों और कोठारों में रखा हुआ है। किसानों का कहना है कि अगर आज खरीदी नहीं हुई, तो उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि लगभग 90 प्रतिशत किसानों का टोकन काटा जा चुका है। आखिरी दिन टोकन लिमिट बढ़ा दी गई है और आज रात 9 बजे तक धान खरीदी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि जिन किसानों का भौतिक सत्यापन हो चुका है, उनका पूरा धान खरीदा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *