Blog

मुंगेली स्वास्थ्य विभाग का मामला पहुंचा संभाग आयुक्त के पास रिक्त तीन पदों पर नियम विरुद्ध पांच की भर्ती

मुंगेली स्वास्थ्य विभाग का मामला पहुंचा संभाग आयुक्त के पास रिक्त तीन पदों पर नियम विरुद्ध पांच की भर्ती,,,,, पढ़े पूरी खबर।

बिलासपुर = मुंगेली जिले में स्वास्थ्य विभाग में वर्ष 2012=13 में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर 3 रिक्त पदों पर 5 की भर्ती का मामला सामने आया था जिसमें कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत की गई थी लेकिन कार्यवाही नहीं होने पर बिलासपुर संभाग आयुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत की गई है, बताते चलें कि 5 पदों पर नियम विरुद्ध भर्ती की गई थी, जिसमें दो पदों पर अनारक्षित उम्मीदवार और 1 पद जिसमें अनुसूचित जनजाति के पद को विलोपित करते हुए ओबीसी के पद पर नियुक्ति कर दी गई जिसमें आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया, बताते चलें कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान सीएमएचओ के द्वारा इस पूरे मामले में जॉच पूरी कर ली गई है ऐसी जानकारी मिल रही है लेकिन कार्रवाई इनके द्वारा नहीं की जा रही है, अब देखने वाली बात यह है कि संभाग आयुक्त महोदय को की गई शिकायत के बाद आगे क्या कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *