125 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब बनाने का सामग्री जप्त

बिलासपुर । कोनी पुलिस ने अवैध शराब बनाने और बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है।पुलिस ने 125 लीटर कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने का सामान भी
बरामद किया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मिले थे।
जिसके निर्देश पर कोनी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अजय वर्मा उर्फ जनता निवासी ग्राम जलसों अपने गांव के बिसाहिन तालाब के पास अधिक मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ हैं ।और महुआ शराब को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर अजय वर्मा उर्फ जनता पिता गीतन वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जलसों कोनी को पकड़ा गया ।जिसके पास से एक प्लास्टिक के थैला में 3 बाटल जिसमें 5 लीटर एवं 6 पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 20-20 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 120 लीटर भरा हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 125 लीटर, कीमती 25,000/ रूपये व शराब बनाने की सामग्री 2 सिल्वर डेंचकी,1 गैस सिलेंडर, चुल्हा जुमला कीमती 30,000 रु मिला
शराब रखने व निर्माण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर शराब को जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी धारा 34(2) एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया।