Blog

राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप,मिलीभगत से जमीन हड़पने का खेल उजागर….

मृतक का नाम रिकॉर्ड से गायब,रतनपुर में राजस्व घोटाले का सनसनीखेज मामला….

जमीन विवाद में बड़ा फर्जीवाड़ा,राजस्व अफसरों पर गंभीर आरोप….

बिलासपुर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहाँ राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों पर मिलीभगत कर जमीन हड़पने का आरोप लगा है। शिकायत में तहसीलदार, पटवारी और तहसील कार्यालय की लिपिक पर धोखाधड़ी और कूटरचना कर मृत व्यक्ति का नाम राजस्व रिकॉर्ड से हटाने का आरोप लगाया गया है।

दरअसल पूरा मामला बिलासपुर जिले की तहसील रतनपुर का है। ग्राम रतनपुर में स्थित कई खसरा नंबरों की भूमि, जो पहले स्वर्गीय मोतीचंद जायसवाल और अन्य सह-भागीदारों के नाम संयुक्त रूप से दर्ज थी। आरोप है कि मोतीचंद जायसवाल के निधन के बाद उनके हिस्से की भूमि को गलत तरीके से हड़पने की साजिश रची गई।शिकायतकर्ता का कहना है कि हल्का पटवारी, तहसीलदार और उनकी लिपिक ने आपसी सांठ-गांठ कर स्वर्गीय मोतीचंद जायसवाल का नाम राजस्व अभिलेखों से विलोपित करा दिया। इतना ही नहीं, मृतक को निःसंतान दर्शाते हुए फर्जी प्रतिवेदन भी तैयार किया गया।चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित भूमि को लेकर मामला न्यायालय और उच्च न्यायालय में पहले से लंबित है, इसके बावजूद नियमों को ताक पर रखकर नामांतरण की कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों को तत्काल रतनपुर से हटाया जाए।इस अवसर पर ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *