इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग 2026 का रंगारंग शुभारंभ

गांधी चौक मिनी स्टेडियम में खेल और भाईचारे का भव्य आयोजन
बिलासपुर। शहर के मध्य स्थित गांधी चौक मिनी स्टेडियम में इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग IMPL 2026 का भव्य और रंगारंग शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में खेल, उत्साह और सामाजिक एकता का शानदार संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी, दर्शक और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर के वरिष्ठ विधायक धरमजीत सिंह जी रहे।वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी सहित अन्य ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।इसके अलावा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर जीशान सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण मुशर्रफ खान, जिला महामंत्री वासित अली, जिला उपाध्यक्ष भाई एजाज खान तथा जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी भाई फारूक शेख भी मंच पर उपस्थित रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देती हैं और समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करती हैं। आयोजन में मोर्चा के पदाधिकारीगण और मुस्लिम समाज के वरिष्ठजनों की गरिमामयी उपस्थिति में क्रिकेट प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया।