Blog

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बानाबेल में निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर,,,सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस दौरान तिरिथ यादव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।
सभी छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं खूब पढ़े-खूब बढ़े,बेटियां हैं तो कल है सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है,शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है।
ज्वाला कौशिक मंडल महामंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा की हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है और बेटियां भी आत्मनिर्भर बन रही है निश्चित ही हमारा भारत 2047 तक विकसित भारत बन जायेगा।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण श्री लखन सिंह पैकरा जिला किसान मोर्चा मंत्री भानु प्रताप कश्यप जनपद पंचायत सभापति कोटा रघुवीर सिंह अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष कृष्णा पैकरा किसान मोर्चा महामंत्री मुकेश यादव पंचराम यादव राजू दास मानिकपुरी सहित जनप्रतिनिधिगण ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

शिक्षा ही सशक्तिकरण का आधार है,और सशक्त बेटियाँ ही सशक्त भारत की पहचान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *