Blog

अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का एक सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे…

आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त

बिलासपुर । तोरवा पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।

तोरवा पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र रेलवे मार्ग होने के कारण यात्रियों की आवाजाही का प्रमुख केंद्र है। इसी भीड़ का फायदा उठाकर नशा तस्कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सरहदी थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी बीच तोरवा पुलिस की टीम लगातार संदिग्धों पर नजर रखी हुई थी। जिसमें रेलवे स्टेशन से लगे बुधवारी बाजार के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसके हाथ में भारी बैग था। पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर बैग की जांच की, जिसमें खाकी टेप से लिपटे दो पैकेटमिले। खोलने पर उनमें गांजा पाया गया, जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चैरसिया 28 वर्ष निवासी मझबलिया, जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा संबलपुर ओडिशा से लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *