जीरो टॉलरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई, रायपुर में आरक्षक चिट्टा सहित गिरफ्तार
टिकरापारा पुलिस ने 1 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
रायपुर।- सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन को प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा थाना व आजाद चौक की संयुक्त टीम ने नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को एक्सिस वाहन में बैठकर मादक पदार्थ बेचने की कोशिश करते पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 1 ग्राम चिट्टा कीमत करीब 8 हजार रुपये बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा के तहत धारा 21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में मामले की एंड-टू-एंड जांच जारी है और मादक पदार्थ के स्रोत से गंतव्य तक की कड़ी खंगाली जा रही है।
बाईट