Blog

महाशिवरात्रि पर निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि शिविर का आयोजन

जीव ही शिव है सेवा ही धर्म है और सहयोग ही कर्म है नरेन्द्र दुबे आदित्य सेवा संस्थान

कोटा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ, देवाधिदेव महादेव को समर्पित निःशुल्क होम्योपैथिक परामर्श एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य विशेष रूप से उन बुजुर्गों एवं मरीजों के लिए समर्पित रहा, जो दर्द के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
यह शिविर डॉ. राम अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में गाउट (Gouts), आर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, घुटनों एवं अन्य जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयाँ वितरित की गईं।
इस सेवा कार्य में कोटा के समाजसेवी श्री वेंकट अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रंग नादम, विनोद, हरीश चोबे, राम नारायण यादव अजय अग्रवाल केशव मिश्र चंपा विश्वास आर डी गुप्ता एवं आदित्य सेवा संस्थान के नरेन्द्र दुबे का विशेष सहयोग रहा। सभी सहयोगियों ने इसे मानव सेवा का पुनीत कार्य बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।
शिविर के दौरान मरीजों की विस्तृत जांच कर उनके रोग की प्रकृति के अनुसार दवा प्रदान की गई। साथ ही आहार-विहार एवं जीवनशैली से जुड़े आवश्यक सुझाव भी दिए गए, ताकि मरीजों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके।
आयोजन समिति ने बताया कि यह शिविर सेवा, समर्पण और मानवता के भाव से आयोजित किया गया, जिसे भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में समर्पित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *