Blog

नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व उत्साह,श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया

बिलासपुर। सूर्या चौक चिंगराजपारा स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


वर्षों से अधूरा मंदिर, अब बना आस्था का केंद्र
ज्ञात हो कि यह मंदिर कई वर्षों से अपूर्ण अवस्था में था। इसके जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की पहल एक मुस्लिम युवक द्वारा की गई, जिसने स्थानीय लोगों को संगठित कर मंदिर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया। इस कार्य में मोहल्ले के हिंदू युवकों ने भी आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल पेश की। लगभग एक वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ और अब यह क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है।
रुद्राभिषेक और विशाल भंडारे का आयोजन
महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। पंडितों के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


जनप्रतिनिधियों व समाजजनों की उपस्थिति
पूजन कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री मुशर्रफ खान (जिलाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण), मंडल अध्यक्ष राजू सोनकर, योगेश विश्वकर्मा, गणेश वर्मा, बसंत राजपूत, दिलीप सिंह, सोहेल खान, प्रहलाद यादव, रवि प्रधान, दुर्गेश यादव, निखिल चौरसिया, नीलेश पटेल, राज यादव, राजा विश्वकर्मा, छोटू विश्वकर्मा, रामेश्वर वर्मा ज्योतिष, शुभम चंदेल, मोनू वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सौहार्द की मिसाल बना आयोजन
महाशिवरात्रि का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की मिसाल भी बना। मंदिर के पुनर्निर्माण में विभिन्न समुदायों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि आस्था और मानवता मिलकर समाज को नई दिशा दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *