Blog
शराब का परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।तारबाहर पुलिस ने एक युवक के पास से 9 बियर बरामद किया है।पकड़ा गया युवक शराब की तस्करी करता है।जिसे पुलिस के रंगे हाथों गिरफ्तार करके आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
तारबाहर पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुराना बस स्टैंड के सामने पहुचकर घेराबंदी किया गया। तब एक व्यक्ति जूपिटर क्रमांक सीजी 10 जेड 9578 को रोककर चेक किया गया।पकड़े गए युवक
शेरसिंह मोहले पिता संतोष मोहले उम्र 24 वर्ष शुरू अमेरी सतनाम नगर के पास से 6 बीयर एवं डिक्की से 3 बीयर भरा हुआ मिला ।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 बीयर जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।