Blog

बिल्हा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात, सड़कों व नगरीय कार्यों का भूमिपूजन

धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर 80 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट, कनेक्टिविटी व सुविधाएं होंगी मजबूत

बिलासपुर ।बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक की अनुशंसा पर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सड़क निधि योजना से 68 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से 28 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन, बाजार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।वहीं नगर पंचायत सरगांव में करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से सांस्कृतिक भवन, स्ट्रीट लाइट, एचटीपी प्लांट सहित विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत की गई। विधायक कौशिक ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत कर नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी और बिल्हा के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *