शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक एवं हेलमेट नही पहनने वाले 1300 से अधिक वाहन चालकों कार्यवाही

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा के आधार पर 6: बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक होती है सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं
बिलासपुर। ट्रैफिक पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाई करते हुए
नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक एवं हेलमेट नही पहनने वाले 1300 से अधिक वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही की गई है। तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने,नशे का सेवन कर वाहन चलाना दुर्घटना के प्रमुख कारण बने है।इसके साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट नही लगाने के कारण भी हादसों में जान गंवाने की बनती है मुख्य वजह।
दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे एवं अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है

इसी क्रम में सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए बिलासपुर पुलिस ने निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।
यातायात पुलिस बिलासपुर ने उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 450 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर 185 एमवी के तहत कार्यवाही की गई जिसमें सभी प्रकरण न्यायालय भेजी गया है जहां उन पर अधिक राशि से दंडित की गई है वही बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 1300 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई और प्रशमन की कार्यवाही कर सभी प्रकरण में समन शुल्क वसूल की गई है। वही आईटीएमएस के माध्यम से 7500 से अधिक यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।
*शाम 6 बजे से लेकर रात 12 बजे तक होती है ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं*
एसएसपी मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की गई है जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय शायं 6 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे के बीच ज्यादातर हुई है इन समीक्षा आंकड़ो को ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।
नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की सम्भवना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वहां से करोड़ों लोगों की अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।वाहन चालकों से अपील है कि सभी सड़को पर चलते हुए सदैव यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलावे।