Blog

वैश्विक युवा महोत्सव के लिए शहर के 7 युवाओं का चयन, रूस में करेंगे प्रतिनिधित्व…उदित सिंह भी होंगे शामिल

अलग-अलग देशों से 10 हजार युवाओं का हुआ है चयन

बिलासपुर। रूस में वैश्विक युवा महोत्सव 1 से 7 मार्च तक होने जा रहा है। इस महोत्सव के लिए विश्वभर से 17 कैटेगरी में युवाओं का आवेदन मंगाया गया था। स्क्रूटनी के बाद 10 हजार युवाओं का चयन किया गया है। इसमें शहर के 7 युवाओं का चयन हुआ है। इनका चयन सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने और लीडरशिप के लिए हुआ है। इसमें मुंगेली के पेशीराम जायसवाल, नेशनल यूथ अवार्डी नितेश
साहू, सिद्धार्थ शुक्ला, रितेश कलवानी, उदित सिंह, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र परिषद अध्यक्ष उदयन शर्मा, अविरल ठाकुर का चयन हुआ है। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए चयनित हुए हैं। रूस के मशहूर सोची में 1 से 7 मार्च तक होने वाले वैश्विक युवा महोत्सव में ये शामिल होंगे। जायसवाल आयोजन समिति के राष्ट्रीय सदस्य हैं। इससे पहले जायसवाल 2017 में भी भारत का वैश्विक मंचों पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *