Blog

मोहनभाठा में जंगली सूअरों का कहर, किसान की दर्दनाक मौत….फार्म हाउस में हमला, जंगली सूअरों ने ली किसान की जान

….

बिलासपुर । मोहनभाठा इलाके से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जंगली सूअरों के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार कोटा निवासी प्रदीप गुप्ता सुबह अपने फार्म हाउस में टहलने निकले थे। तभी अचानक जंगली सूअरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। सूअरों ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, जिससे उनके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।घटना की खबर पाकर परिजनो के तुरंत उन्हें इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दिन पहले फार्म में काम करने वाले एक मुंशी पर भी सूअरों ने हमला किया था। इलाके में केले की फसल हटाए जाने के बाद जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है।जिससे खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश और डर है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

जंगली जानवरों की आवाजाही से दहशत में ग्रामीण

घटना के बाद मोहनभाठा और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों की सूचना पहले भी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, जंगली सूअरों को पकड़ने और किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वर्जन
जंगली सुअर से मौत की खबर मिली है।जिसमें मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

नरेश चौहान
टीआई कोटा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *