Blog

अमरकंटक जाने के लिए अब चुकाना होगा टोल….

650 करोड़ की सड़क परियोजना अंतिम चरण में….

तेज, सुरक्षित और आधुनिक सफर… लेकिन जेब पर पड़ेगा टोल का असर…

बिलासपुर।अमरकंटक और पेण्ड्रा रोड जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और अहम खबर है।अब इस मार्ग पर सफर पहले से ज्यादा आसान, सुरक्षित और तेज होने जा रहा है। करीब 650 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आरएमकेके सड़क परियोजना अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हालांकि, बेहतर सड़क सुविधा के साथ यात्रियों को टोल टैक्स भी चुकाना होगा। बिलासपुर को अमरकंटक और मंडला से जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। विभाग ने छतौना और केंदा के बीच टोल नाका बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। टोल शुरू होते ही अमरकंटक, मंडला, केंदा और पेण्ड्रा रोड की ओर जाने वाले वाहनों से शुल्क लिया जाएगा।परियोजना तीन चरणों में पूरी हो रही है। रतनपुर से केंदा तक का काम जून तक, जबकि केंवची से कारीआम तक का कार्य अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा केंदा से कारीआम के बीच घाटी क्षेत्र में बन रहा 5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड हाईवे है, जिसकी लागत लगभग 219 करोड़ रुपये है। इससे 10 खतरनाक मोड़ खत्म होंगे और वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुरक्षित चल सकेंगे।खोडरी रेलवे क्रॉसिंग पर 140 करोड़ रुपये की लागत से ओवरब्रिज भी बनेगा। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना क्षेत्र के विकास की नई पहचान बनेगी।

वर्जन
छतौना और केंदा के बीच टोल नाका बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। टोल शुरू होते ही अमरकंटक, मंडला, केंदा और पेण्ड्रा रोड की ओर जाने वाले वाहनों से शुल्क लिया जाएगा।

आर.के खांबरा
मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *