महामाया कुंड में फिर कछुओं की संदिग्ध मौत,मचा हड़कंप….

महामाया मंदिर में वन्यजीवों की सुरक्षा पर उठे सवाल….
कुंड में तैरते मिले कछुओं के शव श्रद्धालुओं में चिंता…
बिलासपुर।धार्मिक नगरी रतनपुर के प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर परिसर से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। मंदिर के पवित्र महामाया कुंड में चार कछुओं की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कुंड के पानी में कछुए मृत अवस्था में तैरते मिले, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।घटना शुक्रवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सबसे पहले कुंड के आसपास जमा भीड़ को हटाया और सावधानीपूर्वक चारों कछुओं के शव बाहर निकाले। मामला संदिग्ध नजर आने पर उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और जांच शुरू कर दी गई।चारों कछुओं को रेंज कार्यालय लाकर कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की असली वजह जानने के लिए बिसरा सुरक्षित रखकर लैब जांच की तैयारी की जा रही है वन विभाग ने साफ किया है कि यदि जांच में शिकार या शरारत की पुष्टि होती है तो वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पिछले साल भी 30 कछुओ की हुई थी मौत
बता दे पिछले वर्ष मार्च में भी इसी कुंड में 30 कछुए जाल में फंसे मृत मिले थे।जिसमें अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।वह मामला अभिनेता दबा नहीं था कि एक नया मामला फिर से उठ गया है।फिलहाल मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।