मनरेगाः बैज तथा महंत की अगुवाई में 18 को कलेक्ट्रेट का घेराव….कांग्रेस करेगी उग्र प्रदर्शन,जिले भर के कांग्रेसी कार्यकर्ता होंगे शामिल…बैठक दो घंटे विलंब से शुरू होने पर कांग्रेसी हुए नाराज,शांत होकर निकल गये वापस

बिलासपुर । मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर 18 फरवरी को जिला स्तरीय आंदोलन में काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, तथा विधानसभा के नेत प्रतिपक्ष डा चरण दास महंत राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव की अगवाई में शहर में कलेक्ट्रेट का घेराव किय जाएगा।
जिसमें जिले भर से 5000 से अधिक कार्यकर्ता मनरेगा बचाओ संग्राम में शामिल होंगे। उसके पहले नेहरू चौक में सभा होगी। सोमवार को हुई बैठक में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री सुधांशु मिश्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तज्जमुल हक, संतोष
गर्ग, साकेत मिश्रा, हितेश देवांगन के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद थे।
बता दे बैठक में कई संगठन पदाधिकारी वापस चले गए 2 बजे बैठक निर्धारित थी ।लेकिन कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्ष ने 4 बजे के बाद बैठक शुरू की। जिससे कांग्रेस के पदाधिकारी नाराज दिखे और कुछ पदाधिकारी वापस भी चले गए। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आंदोलन की रूपरेखा बनाने के लिए बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष, एनएसयूआई महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस के पदाधिकारी के साथ दोनों अध्यक्षों ने चर्चा की। सभी को भीड़ लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी ब्लॉक अध्यक्षों से भी कलेक्ट्रेट घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए रणनीति बनाई गई है।18 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस कलेक्ट्रेट का घेराव कर जमकर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेसियों की बैठक में महेंद्र गंगोत्री तथा सुधांशु मिश्रा ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष को
ब्लॉक पदाधिकारी मंडल अध्यक्षों से कहा है कि कि अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशन में मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर जिला मुख्यालय का घेराव में पूरे जिले के शहर एवं ग्रामीण के समस्त वरिष्ठ, ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशी,यूथ कांग्रेस,जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं नेताओ को 18 फरवरी को 12 बजे नेहरू चौक में एकत्रित होने के निर्देश दिए गए हैं और सभी मिलकर के शक्ति के साथ धरना प्रदर्शन एवं कलेक्ट का घेराव करेंगे। कलेक्टर के घर में पूरे जिले से कांग्रेसी शामिल होंगे।