दुर्ग पुलिस ने युवक की हत्या कर फरार 7 आरोपियों को चिन्हित कर किया गिरफ्तार

दुर्ग।मामले के संदर्भ में दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनांक 16.02.2026 को प्रार्थी शिव कुमार गोड, उम्र 51 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17 शांति नगर, दुर्ग द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका पुत्र क्षय कुमार गोड उर्फ नानू दिनांक 16.02.2026 को शिवजी की बारात देखने गया था, जहाँ पुरानी बात को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मारपीट कर अपने पास रखे धारदार हथियार से प्राणघातक वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आने पर उसे उपचार हेतु सिकोला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 103, 3(5) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेहियों की पहचान कर विभिन्न स्थानों से घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पुरानी रंजिश के कारण विवाद कर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से वार करना स्वीकार किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
▪️ आरोपी का नाम :
1. करण उर्फ बाटा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
2. मनीष देशमुख उर्फ पाडू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
3. अश्वनीद चंद्राकर, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
4. आशीष चतुर्वेदी उर्फ मोनू, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
5. शुभम देवांगन उर्फ राजा, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
6. जितेश वर्मा उर्फ पोगो, निवासी शक्ति नगर, दुर्ग
7. आदित्य सेन उर्फ ब्राण्डेड, निवासी शक्ति नगर, दुर्
ग