राजकिशोर नगर में माउजर दिखाकर हथौड़ी से सिर पर हमला कर व्यापारी से जेवरात की लूट…..लाखों के जेवरात लूटकर ले गए चोर

बदमाश मौके पर छोड़ गए बाइक-कार और जिंदा कारतूस
ज्वेलरी संचालक से एक करोड़ से अधिक के जेवरात की हुई लुट
बिलासपुर। माउजर दिखाकर सोने चांदी के ज्वेलर्स से भरे बैग को गाड़ी समेत लूटने का सनसनी मामला सामने आया है।इसमें ज्वेलर्स संचालक के सिर में चोट पहुंचाकर उसके एक करोड़ से अधिक के जेवरात और कार को लूट कर ले गये और अपनी बाइक और कार छोड़ गए।राजकिशोर नगर में घटी इस घटना ने लोगो के दिलों में दहशत बना दिया है।
मौके से सरकंडा पुलिस ने मैगजीन और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किये है।

मिली जानकारी के अनुसार,दरअसल पूरी घटना राजकिशोर नगर स्थित महावीर सिटी के पास की है।यहाँ। पर।रहने वाले संतोष तिवारी ज्वेलर्स संचालक है।जिनका बसंत विहार चौक पर महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित है।रोज की तरह मंगलवार को भी रात करीब 9 बजे
दुकान बंद करके सोने चांदी से भरे ज्वेलरी वाले बैग को अपने साथ कार नम्बर
सीजी 10 एएच 7707
में जा रहे थे।

घर के पास पहुंचे ही थी कि पीछे तरफ से आ रही कार नम्बर सीजी 10 बीजे के चालक ने कार के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी।जबकि संतोष के कार के पीछे बाइक नम्बर सीजी 10 पी 8147 के चालक ने अपनी बाइक लगा दी,जिससे संतोष फंस गया।

इससे पहले संतोष कुछ समझ पाता, कार और बाइक चालक उतरकर ज्वेलर्स संचालक के पास आए और कार के कांच को हथौड़े से तोड़ा फिर माउजर दिखाकर हवाई फायर करने की कोशिश की,लेकिन हवाई फायर नहीं हुआ बल्कि मैग्जीन और कुछ राउंड जिंदा कारतूस वही गिर गए।जिससे आरोपियों ने संतोष तिवारी के सिर पर
हथौड़ा मारकर उसकी गाड़ी को एक करोड़ से अधिक सोने चांदी की ज्वेलरी से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए।इस बीच आरोपियों के अपनी बाइक और कार को मौके पर छोड़ दिये।

इधर घटना की खबर पाकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे जिन्होने गंभीर अवस्था में इलाज के लिए संतोष को निजी अस्पताल भर्ती कराया है।वही घटना की खबर पाकर सरकंडा पुलिस पहुंची और आरोपियों की खोजबीन में जुटी हुई है।

*मौके से बरामद हुआ है मैगजीन और कुछ राउंड*
सरकंडा पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले से रेकी कर रहे होंगे और इसी प्लान के साथ वे लोग मौके की तलाश में थे।जिसके कारण आनन फानन में आरोपियों अपनी गाड़ी और कार को जल्दबाजी में छोड़कर निकल गए है।यही कारण रहा कि आरोपियों ने गोली चलाने की कोशिश की होगी या फिर संतोष से लड़ाई झगड़ा हुआ होगा तो नीचे गिर गया होगा।और फिर भागने की फिराक में कुछ राउंड और मैगजीन गिर गये होंगे।जिसकी जांच जारी है। मैगजीन में कुछ राउंड बाकी है और जिंदा कारतूस की जांच जारी है।

*घटना से राजकिशोर नगर में दहशत*
भरे बाजार और ज्वेलरी संचालक से हुए रात में लुट और मारपीट की घटना से आसपास के लोग काफी डरे हुए है।
लोगो के गंभीर आरोप लगाया है कि राजकिशोर नगर जैसे क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो गई है।जिसके कारण लोगो का घरो से निकलना बंद हो जायेगा।
इसलिए सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए और संदेहियों की धड़पकड़ करना चाहिए।

*सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी नबंर से खोजबीन शुरू*
सूत्रों ने बताया कि फरार आरोपियों की खोजबीन के लिए सीसीटीवी फुटेज और
आसपास के लोगो की मदद ली जा रही है।
इसके साथ ही गाड़ी के मालिक का पता लगया जा रहा है।पुलिस का मानना है कि लुटेरे जरूर कोई नए होंगे अन्यथा कोई भी लुटेरा अपनी गाड़ी को छोड़कर नहीं जाता।
फिर भी गाड़ी के मालिक का पता करके खोजबीन की जा रही है।

*पुलिस का ड्रोन नहीं आया काम*
ड्रोन से आरोपियों कों पकड़ने के लिए बड़े बड़े वायदे किए गए थे लेकिन आज इस ड्रोन का कोई मतलब नहीं हुआ बल्कि ड्रोन को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हुई।लोगो ने पुलिस की कार्यप्रणाली और ड्रोन को लेकर सवाल उठाया है।
बोले,की जब सिर्फ रात को 9 बजे जब इस तरह की घटना हो सकती है तो देर रात क्या होगा।
*चारो तरफ नाकेबंदी और वाहनों की जांच शुरू*
लुट कांड के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करके वाहनों की जांच शुरू कर दी है।इसके साथ ही संदेहियों से भी पूछताछ करने लगी है।कड़ाई से चेकिंग होने पर चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है।