Blog

जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत विशेष अभियान,12 प्रकरण दर्ज

11 गांजा विक्रेता एवं 1 नशीले टेबलेट विक्रेता आरोपी गिरफ्तार

विभिन्न थाना क्षेत्रों से गांजा एवं प्रतिबंधित टेबलेट जप्त

बिलासपुर । एसएसपी के निर्देश में जिला में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश कार्यवाही, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं सतत पेट्रोलिंग की गई। कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। जप्त सामग्री का नियमानुसार तौल, सीलिंग एवं नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित प्रकरणों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही प्रगति पर है।
सरकंडा थाना में
आरोपी रानी सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सरकंडा के पास से 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट,
बबली वंशकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरकंडा के पास से गांजा 1 किलो 200 ग्राम,अभय भार्गव, उम्र 24 वर्ष, सरकंडा के पास से गांजा 1 किलो 100 ग्राम,
इसी तरह सिविल लाइन थाना क्षेत्र से
राजकुमार निर्मलकर, उम्र 58 वर्ष, निवासी लोखंडी के पास से गांजा 280 ग्राम – और बेलगहना से
देव चरण वैष्णव, कोंचरा के पास से गांजा 300 ग्राम, सीपत क्षेत्र से
सीमा सिसोदिया, उम्र 21 वर्ष, मटियारी – गांजा 2 किलो, कोनी
थाना से पूर्णिमा वर्मा, उम्र 25 वर्ष, बिरकोना गांजा 1 किलो 256 ग्राम, रतनपुर से
अरविन्द उर्फ अन्नू जैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी रतनपुर – गांजा 225 ग्राम, बिल्हा से
त्रिवेणी अरोरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 बिल्हा – गांजा 0.124 किलोग्राम, सिरगिट्टी से शेख राजा, उम्र 30 वर्ष, पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 240 ग्राम,शंकर दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 360 ग्राम को जप्त कर विशेष अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत निगरानी एवं कार्यवाही जारी है। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *