Blog

जिले के 15 निजी स्कूलों की मान्यता हो सकती है रद्द..

आदेशों की अवहेलना पर प्रशासन सख्त

बिलासपुर – जिले में अपार आईडी
निर्माण में लापरवाही बरतने वाले 15 अशासकीय स्कूलों पर मान्यता रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जिले के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आईडी का निर्माण यू-डायस पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। जिला कार्यालय द्वारा बार-बार निर्देश जारी करने के बावजूद कई निजी स्कूलों में यह कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी संख्या बहुत कम बनाई गई है, जबकि कई बच्चों के आधार नंबर की प्रविष्टि भी पोर्टल में नहीं की गई है।

इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने संबंधित स्कूलों को कड़ी चेतावनी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण और आधार एंट्री का कार्य समयसीमा में पूरा नहीं होगा, उनकी मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में संबंधित 15 स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, ट्रैकिंग और विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के लाभ से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यवस्था है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अभियान चलाकर विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण तथा आधार नंबर की प्रविष्टि पूर्ण करें और निर्धारित समय के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करें, अन्यथा कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई तय है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *