Blog

पूजा करने के दौरान दिए से भड़की आग.. महिला झुलसी, हालत नाजुक

बिलासपुर।सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खाड़ा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई, जिसमें पूजा कर रही महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है।

सीपत पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत खाड़ा निवासी अहिल्याबाई सिदार पति धर्मेंद्र सिदार उम्र 35 वर्ष दोपहर करीब 2 बजे स्नान के बाद घर में पूजा-अर्चना कर रही थीं। इसी दौरान पूजा में जलाए गए दीये की लौ अचानक तेज हो गई और पास रखे ज्वलनशील सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं और महिला उसकी चपेट में आ गईं। घटना के समय घर में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसी अहिल्याबाई को तत्काल अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *