Blog

खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा व 1 माज़दा वाहन जप्त…कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

बिलासपुर ।जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।मुखबिर की सूचना पर खनिज अमला ने अवैध रूप से गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों को जप्त किया है।

दरअसल कलेक्टर के निर्देश एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला ने अशोक नगर चौक, कोटा, पचपेड़ी क्षेत्र मे खनिज गिट्टी, रेत व ईट मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गयी। जहाँ अशोक नगर चौक क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के खनिज गिट्टी का अवैध रूप से परिवहन कर रहे 2 हाइवा जप्त किया गया।कोटा क्षेत्र मे खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 1 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है।पचपेड़ी क्षेत्र मे खनिज रेत का परिवहन कर रहे 1 हाइवा व ईट मिट्टी का परिवहन कर रहे 1 माज़दा वाहन को जप्त किया गया।उक्त वाहनों को जप्त कर पुलिस सरकंडा, कोटा व पचपेड़ी थाना की अभिरक्षा मे दिया गया हैं।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग लगातार कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *