Blog

जोन 7 में महापौर का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति, नागरिकों ने जताई नाराजगी

बिलासपुर ।नगर निगम के जोन क्रमांक 7 में चल रहे विकास कार्यों एवं वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने महापौर ने चाटीडीह, चिंगराजपारा, लिंगियाडीह, चाटीडीह सब्जी मंडी से लेकर जूना बिलासपुर में बने बैराज तक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्याम साहू, संबंधित वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। महापौर ने विभिन्न स्थानों पर सड़क, नाली, पेयजल एवं साफ-सफाई की स्थिति का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।हालांकि निरीक्षण के दौरान कई क्षेत्रों में अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार निरीक्षण किए गए, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि अधिकतर मामलों में केवल आश्वासन ही मिलता है, जबकि जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आता। नागरिकों ने आरोप लगाया कि यदि निरीक्षण के बाद भी स्थिति जस की तस बनी रहे, तो ऐसे दौरों का उद्देश्य केवल औपचारिकता भर रह जाता है। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि निरीक्षण के बाद तय समय सीमा में कार्यों की प्रगति सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता का भरोसा कायम रह सके।

वर्जन
सफाई का निरीक्षण किया गया है।जल्द ही सफाई होंगे और कही कोई कमी होगी तो उसे दूर कर लिया जाएगा।

पूजा विधानी
महापौर बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *