Blog

बलौदाबाजार में ACB की बड़ी कार्रवाई, जनपद पंचायत पलारी के SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार

25 हजार की पहली किश्त लेते रंगे हाथ दबोचा, एक लाख रुपये की थी मांग

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले के पलारी जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उप संभागीय अधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने एक आवेदक से उसके लंबित राजस्व संबंधी कार्य को निपटाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी।शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को जब आवेदक 25 हजार रुपये की पहली किश्त देने पहुंचा, तभी टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।इस कार्रवाई से जनपद पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में संतोष का माहौल है। ACB ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी अधिकारी को न्यायालय में पेश करने की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *