Blog

तहसीलदार द्वारा लिखित शिकायत हुई प्राप्त ,नियमानुसार होगी कार्रवाई

जिले में सर्पदंश मुआवजा प्रकरणों की पारदर्शिता सुनिश्चित

बिलासपुर।तखतपुर में शासकीय राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। तखतपुर तहसील क्षेत्र में सर्पदंश से मृत्यु के नाम पर फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर चार लाख रुपये की मुआवजा राशि लेने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चना डोंगरी निवासी पुरुषोत्तम श्रीवास की वर्ष 2022 में मृत्यु हुई थी। उनकी पत्नी उर्वशी देवी ने सर्पदंश से मौत का दावा करते हुए शासन से मिलने वाली सहायता राशि प्राप्त कर ली।मामले का खुलासा तब हुआ जब बिलासपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में सर्पदंश मुआवजा प्रकरणों की पुनः जांच के आदेश दिए गए। जांच टीम में तहसीलदार, थाना प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल किए गए। जांच के दौरान सामने आया कि जिस जी मार्ग इंटीमेशन रिपोर्ट का उल्लेख किया गया था, वह तखतपुर थाने में दर्ज ही नहीं थी।तत्कालीन तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी विवेक पांडे ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *