Blog

रायगढ़ पुलिस की इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा..कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार

25 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टैबलेट और नगदी रकम ₹3,600 रूपये समेत 6.30 लाख रुपए की संपत्ति जप्त

सटोरिए होटल से कई राज्यों में वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच पर लगा रहे थे दांव

 ऑनलाइन क्रिकेट बेटिंग ऐप से खिलाया जा रहा था क्रिकेट सट्टा* 

 एसएसपी शशि मोहन की दो टूक - रायगढ़ में जुआ सट्टा होगा बंद, हर सटोरी को भेजा जाएगा जेल

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है  । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा । वहीं पूर्व सटोरियों के रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।

गौरतलब है कि – पिछले साल 23 अप्रैल को कोतवाली और साइबर सेल की टीम द्वारा गांजा चौंक पर रेड कर अमित अग्रवाल नामक को क्रिकेट सट्टा नोट करते पकड़ा गया था । आरोपियों से एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 173/2025 धारा 7 जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है, मामले के सटोरी-धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक की भी संलिप्तता पायी गई थी, ये सभी आरोपी फरार थे, कोतवाली पुलिस ने मामले में इन फरार आरोपियों के विरुद्ध फरारी में चालान पेश किया गया जिनके विरूद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी हुआ था ।

  इसी प्रकार 22 अप्रैल 2025 को चक्रधरनगर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने डिग्री  कालेज सब्जी मंडी के पास मोबाईल के माध्यम से आन लाईन  क्रिकेट सट्टा खेला रहे अंकित बानी साकिन गांजा चौक बहिदारपारा थाना कोतवाली रायगढ  एंव दुसरा व्यक्ति भरत कुमार रोहिला हटरी चौक दानीपारा थाना कोतवाली को पकड़ा गया था, पूछताछ करने पर अपने अन्य साथीगण  1. साहबाज निवासी तुरकापारा   2. मजहर  निवासी तुरकापारा 3.फारख निवासी तुरकापारा 4. मन्नू / एजाज अहमद  निवासी बीड पारा  5. धमेद्र शर्मा  निवासी कोतरा रोड  6.मोनू भूटानी  निवासी  सिंधी कालोनी  7. अमित अग्रवाल  निवासी कोतरा रोड  के साथ मिलकर एक चैनल बनाकर छत्तीसगढ  कोलकत्ता में मोबाईल में लिंक के  माध्यम से रूपये पैसे का दाव लगाकर आन लाईन सट्टा  खिलाने के संबंध में बताया गया । मामले में *थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 169 2025 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट)* के तहत गिरफ्तार दो आरोपी अंकित बानी और भरत कुमार रोहिला को गिरफ्तार कर शेष 7 आरोपियों के विरूद्ध  फरारी में चालान पेश किया गया था । आरोपी रोहित बुटानी व अन्य 6 के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।

    इन आरोपियों के स्थायी वारंट तामिली हेतु एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस निगाह रखे हुये थे कि एसएसपी शशि मोहन को उनके विश्वसनीय सूत्रों से इन फरार आरोपियों/वारंटियों के कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का पूरा नेटवर्क का संचालन करने की जानकारी मिली । 

    एसएसपी शशि मोहन ने साइबर थाना, चक्रधरनगर और कोतवाली की संयुक्त टीम बनाकर कोलकाता रवाना किया गया, पुलिस टीम ने हावड़ा के एक होटल में *स्थायी वारंटी- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी*, तथा दो अन्य व्यक्ति अंकित सराफ, अजीत विश्वास को पकड़ा।

    आरोपियों के कमरे से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने की सामग्री मिली, आरोपियों ने बताया कि वे सट्टा लगाने वालों से मोबाइल से संपर्क कर ऑनलाइन जेएमडी क्रिकेट बेटिंग एप पर सट्टा लगाते थे और पूरा नेटवर्क ऑनलाइन कार्य करता था।

  आरोपियों के कब्जे से ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर और उनके हिसाब किताब का लेखा-जोखा जप्त किया है । आरोपियों के हिसाब किताब चेक करने पर पिछले एक माह में करोड़ों रूपये सट्टा रकम दांव लगे होने की जानकारी मिली है । 

*गिरफ्तार स्थायी वारंटी*- धर्मेंद्र शर्मा, शेख मोहम्मद, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद मजहर, मोहम्मद फारूक, रोहित बुटानी को स्थायी वारंट के परिपालन में गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया जा रहा है । 

 पकड़े गए संदेही अंकित सराफ, अजीत विश्वास की संलिप्तता की जांच की जा रही है, संलिप्तता पाये जाने से पृथक से कार्यवाही की जावेगी । एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर आरोपियों के गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली (4) और थाना चक्रधरनगर  के (5) *कुल 9 स्थायी वारंट की तामिली* की गई है । 

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर किए गए, इस सफल रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर थाना निरीक्षक नासिर खान, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल ,आरक्षक महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, विकास प्रधान और थाना चक्रधरनगर साइबर थाना के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

 “एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि- जुआ सट्टा से जुड़े आरोपी कहीं भी जाकर छुपे हो उन्हें पकड़ा जाएगा, जुआ सट्टा पूर्णत: बंद कराने हर एक सटोरियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी’’

गिरफ्तार सटोरिए/स्थायी वारंटी

  1. धर्मेंद्र शर्मा पिता स्व0 देवी प्रसाद शर्मा उम्र 53 वर्ष पता रेल्वे बंगलापारा रायगढ़ चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  2. शेख मोहम्मद शाहबाज पिता शेख मोहम्मद शमशेर उम्र 33 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  3. मोहम्मद मजहर पिता मोहम्मद जहुर उम्र 35 वर्ष पता चांदनी चौक तुर्कापारा थाना कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)
  4. मोहम्मद फारूख पिता मोहम्मद आशिक उम्र 39 वर्ष पता तुर्कापारा चांदनी चौक रायगढ़ जिला रायगढ़ (छ0ग0)
  5. रोहित बुटानी पिता मुकेश बुटानी उम्र 31 वर्ष पता कच्ची खोली सिंधी कालोनी थाना चक्रधरनगर कोतवाली रायगढ़ (छ0ग0)

जप्त संपत्ति
नकदी ₹3600, सट्टा में प्रयुक्त 25 मोबाइल, एक टैबलेट, तीन लैपटॉप, एक कैलकुलेटर
कुल करीब – 6 लाख 50 हजार रूपये

आरोपियों के साथ पकड़े गए-

  1. अंकित सराफ पिता विनोद सराफ उम्र 34 वर्ष पता पैलेस रोड कोष्टापारा थाना कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)
  2. अजीत विश्वास पिता रंजन विश्वास उम्र 35 वर्ष पता गोगा मंदिर चैक थाना जूटमिल जिला रायगढ़ (छ0ग0)

आरोपियों का पूर्व रिकार्ड एक नज़र में

  1. धर्मेंद्र शर्मा – थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025 ( एक नग आसमानी रंग का विवो कम्पनी का एंड्रायड मोबाईल टच स्क्रीन एवं 500 रूपये के 240 नोट जुमला 1,20,000/- रूपये) थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025 ( रियल- मी नारजो N 55 काले रंग का मोबाईल एक नग मोबाईल एवं नगदी रकम 55,000/-रूपये जुमला कुल 55,000/-रूपये )
  2. शेख मोहम्मद शाहबाज थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,
  3. मोहम्मद मजहर थाना कोतवाली अप. क्र. 173/2025,थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025
  4. मोहम्मद फारूख – कोतवाली 173/2025, थाना चक्रधरनगर का अपराध क्रमांक 169/ 2025
  5. रोहित बुटानी उर्फ मोनू – थाना चक्रधरनगर अप. क्र. 169/2025

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *