Blog

विशेष शाखा के प्रधान आरक्षक की पुत्री प्रथम प्रयास में सिविज जज परीक्षा में हुई चयनित…एक और प्रधान आरक्षक की पुत्री ने MBBS में सर्वोच्च रैंक हासिल कर प्राप्त किये 5 गोल्ड मेडल

बिलासपुर।जोनल पुलिस अधीक्षक कार्यालय विशेष शाखा, बिलासपुर में कार्यरत् प्रधान आरक्षक (चालक) सतलोक साय पैंकरा एवं माता मनप्यारी देवी पैंकरा की पुत्री कु. स्वाति पैंकरा का प्रथम प्रयास में ही सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी परीक्षा-2024) के पद पर चयन हुआ है। इन्होनें डी.पी. विप्र लॉ कॉलेज से 2024 में बीएएलएलबी करने के साथ ही सिविल जज की तैयारी भी प्रारंभ कर दी थी।


साथ ही प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक एवं माता श्रीमती मंदाकिनी कौशिक की पुत्री कु. संध्या कौशिक, जो कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त थी, तत्पश्चात् नीट(छम्म्ज्) में सलेक्शन के पश्चात् सिम्स (छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान) बिलासपुर में एमबीबीएस की उपाधि मिलने एवं एमबीबीएस में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर सिम्स बिलासपुर द्वारा उन्हें 02 गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

साथ ही आप्थैल्मोलॉजी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल, डॉ0 रमेश चन्द्र तिवारी मेमोरियल धन्वंतरि गोल्ड मेडल, डॉ श्रुति चंद्राकर मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कुल 05 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वर्तमान में केयर हॉस्पिटल हैदराबाद में रेडियोलॉजिस्ट की पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई कर रही हैं।

कु. स्वाति पैकरा एवं कु. संध्या कौशिक की इन उपलब्धियों पर जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक अजितेश सिंह, निरीक्षक पौरूष पुर्रे, निरीक्षक चित्रसेन सिंह खरसन, निरीक्षक विकास उपाध्याय, निरीक्षक आर.के. पात्रे, निरीक्षक बसंत कुजूर सहित कार्यालय में पदस्थ समस्त स्टाफ द्वारा बधाई एवं शुभकामनाए दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *