बिलासपुर वन वृत्त में बड़ी कार्रवाई: फिल्मी स्टाइल में पीछा कर साल लकड़ी से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार

बिलासपुर ।वन वृत्त में लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। कटघोरा वनमंडल के पसान में वन विभाग की टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर साल लकड़ी से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में करीब तीन लाख रुपए कीमत की लकड़ी लोड थी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार
मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुर के पास साल प्रजाति के पेड़ों को काटकर ट्रक में लोड कर ले जाया जा रहा है। डीएफओ कुमार निशांत के निर्देश पर टीम गठित की गई। आधी रात मे टीम ने एमपी पासिंग ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 3677 को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा। वन अमले ने पीछा किया तो चालक रामपुर–चवलपुर मार्ग में ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
जांच में ट्रक से साल प्रजाति के 15 नग लट्ठे बरामद हुये, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए आंकी गई है। ट्रक और लकड़ी को जब्त कर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। वाहन मालिक ने ट्रक किराए पर देने का दावा किया है। मामले की जांच जारी है।