Blog

नशे में युवक ने खुद को लगाई आग,लोगों ने बचाई जान

बिलासपुर । कतियापारा क्षेत्र में रविवार की दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब नशे की हालत में एक युवक ने अपने ही घर में खुद को आग लगा ली। युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अभय पांडेय 30 वर्ष निवासी कतियापारा उदई चौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से शराब के नशे का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ विवाद करता था। इसी कारण करीब 10-15 दिन पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वह नशे में घर पहुंचा और अचानक अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। कुछ ही देर में वह आग की लपटों में घिर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी तुरंत उसके घर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई, जिससे उसकी जान बच सकी। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्मदाह के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। युवक करीब 40 प्रतिशत तक झुलसा हुआ है फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच बारीकी से कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *