विष्णुदेव सरकार का किसान हित में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ बनेगा कृषि शक्ति — बी.पी. सिंह

किसानों के लिए 23 हजार करोड़ से ज्यादा के बजट पर जताया मुख्यमंत्री का आभार -प्रदेश प्रवक्ता -बी पी सिंह
किसानों के लिए ऐतिहासिक बजट 22 हजार करोड़ से ज्यादा , छत्तीसगढ़ को मिली नई दिशा -प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह
बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 में किसानों के लिए किए गए बड़े प्रावधानों का स्वागत करते हुए बी.पी. सिंह, प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा ने इसे किसान हित में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है और सरकार की प्राथमिकता खेती-किसानी है।
बी.पी. सिंह ने कहा कि किसानों के लिए लगभग 23 हजार करोड़ का बजट देकर किसानों के लिए स्वर्धिम काल का आगाज किया है कृषक उन्नति योजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये, कृषि पंप और सिंचाई विस्तार हेतु 5,500 करोड़ रुपये, ब्याज-मुक्त ऋण योजना के लिए 300 करोड़ रुपये, मार्कफेड को 6,000 करोड़ रुपये तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है। इसके अलावा भूमिहीन कृषि श्रमिक परिवारों के लिए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था सामाजिक न्याय का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि यह बजट न केवल उत्पादन बढ़ाने वाला है, बल्कि किसानों की लागत कम करने और उपज का बेहतर मूल्य दिलाने वाला भी है। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार से खेतों तक पानी पहुंचेगा और प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन से भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहेगी।
बी पी सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विष्णुदेव सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसकी नीतियों का केंद्र किसान और गांव हैं। यह बजट किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक और भविष्य निर्माण करने वाला है।
उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।