मातृभाषा दिवस पर राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को मिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “मातृभाषा रत्न” सम्मान

बिलासपुर – रायगढ़ के मूल निवासी एवं वर्तमान में बिलासपुर में निवासरत राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि से नवाजा गया है, नेपाल की सामाजिक-साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के शुभ अवसर पर राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को “मातृभाषा रत्न” मानद उपाधि सम्मान के लिए चयनित किया गया।

यह सम्मान उन्हें मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन और साहित्यिक उत्थान में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। कवि, लेखक, साहित्यकार और शिक्षक के रूप में पाण्डेय जी लंबे समय से भाषा और साहित्य की सेवा में सक्रिय हैं।
संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि पाण्डेय जी की साधना, समर्पण और सृजनशीलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।रायगढ़ के मूल निवासी और वर्तमान में बिलासपुर में रहकर साहित्य साधना कर रहे राजेन्द्र कुमार पाण्डेय को मिले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण बताया है।