Blog

बिलासपुर में राशन दुकानदारों को दिसंबर तक मार्जिन मनी, अन्य जिलों से बेहतर स्थिति

44 लाख भुगतान से संचालकों को राहत, विभाग बोला—प्रक्रिया जारी

बिलासपुर । जिला राशन दुकान संचालकों को मार्जिन मनी भुगतान के मामले में सबसे आगे नजर आ रहा है। यहां संचालकों को दिसंबर महीने तक की राशि जारी कर दी गई है, जबकि प्रदेश के कई अन्य जिलों में भुगतान अभी भी अक्टूबर तक ही सीमित बताया जा रहा है। इससे जिले के राशन दुकानदारों को काफी राहत मिली है।मार्जिन मनी का लंबे समय से इंतजार कर रहे संचालकों के लिए यह भुगतान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय जानकारी के मुताबिक नवंबर महीने के लिए करीब 22 लाख रुपये और दिसंबर के लिए भी लगभग 22 लाख रुपये, कुल 44 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। भुगतान 30 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर से किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली प्रभावित न हो। बिलासपुर में भुगतान की स्थिति बेहतर होने से राशन दुकानों के संचालन में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है।विभाग का दावा है कि बाकी जिलों में भी लंबित राशि जल्द जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि समय पर भुगतान से न सिर्फ दुकानदारों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि उपभोक्ताओं को भी राशन वितरण व्यवस्था का लाभ सुचारु रूप से मिलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *