Blog

IG ने किया मुंगेली एसपी कार्यालय का 2 दिवसीय निरीक्षण…IG ने वाहन चोरी की बरामदगी मे सशक्त एप व अनुभव क्युआर कोड के माध्यम से आम नागरिको से पुलिस फीडबैक की उपयोगिता के संबंध मे दी जानकारी

एसपी ऑफसी ,लोरमी, चिल्फी, फास्टरपुर थाना और रक्षित केन्द्र का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण



लंबित अपराधों, मर्ग, शिकायत, मुलाहिजा त्वरित निराकरण करने के दिये निर्देश, अनाश्वयक लंबित रखने पर की जायेगी सख्त कार्यवाही

पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज बिलासपुर ने पुलिस लाइन मुंगेली मे 3 नवनिर्मित पुलिस शस्त्रागार भवन का किया लोकार्पण

बिलासपुर/ मुंगेली/ आईजी रामगोपाल गर्ग  के जिला मुंगेली मे वार्षिक निरीक्षण में एसएसपी भोजराम पटेल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किये।
         
बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग  ने 2 दिनों तक वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा, अपराध नियंत्रण की स्थिति का मूल्यांकन एवं पुलिस कार्यप्रणाली में गुणवत्ता संवर्धन रहा। जिसमे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अति.पुलिस अधीक्षक  मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक  हरविन्दर सिंह एवं रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना,चौकी प्रभारी, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


आईजी ने पहले दिन पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान अन्य कार्यालयीन अभिलेखों व रिकार्ड का अवलोकन कर रिकार्ड दुरूस्थ रखने निर्देश दिए गए। इसके उपरांत लोरमी, चिल्फी  और फास्टरपुर थाना का क्रमशः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीट सिस्टम के माध्यम से पारदर्शिता, जवाबदेही, तकनीकी दक्षता एवं जन-संपर्क को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश प्रदान किए गए।


            इस दौरान लंबित अपराध विवेचना का निराकरण व उत्कृष्ठ विवेचना कर ई-साक्ष्य संकलित कर प्रकरण न्यायालय चालान समयावधि मे पेश कर अपराधियों को सजा दिलाने तथा लंबित मर्ग, लंबित शिकायत लोकल/सदरी का त्वरित निराकरण करने, गुण्डा/निगरानी बदमाश की सतत् चेकिंग कर चेकिंगकर्ता अधिकारी के द्वारा नामजद गुण्डा/निगरानी को रोजनामचा एवं तख्ती मे इन्द्राज करने, लंबित मुलाहिजा का निराकरण एवं सीसीटीएनएस योजनांतर्गत ऑनलाइन प्रकरण के सभी प्रपत्रों का एन्ट्री, चरित्र सत्यापन व गुम हुये व्यक्ति को सीसीटीएनएस के माध्यम से पहचान कर बरामदगी करने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया और पुलिस महानिरीक्षक ने मुंगेली विश्रामगृह मे रात्रि रुककर रात्रि गस्त एवं शहर की प्रभावी गश्त प्रणाली के संबंध मे दिशा निर्देश दिया गया।

*वार्षिक निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया:-*

1. अभिलेखों का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित संधारण

2. गंभीर अपराधों एवं मर्ग प्रकरणों का त्वरित निराकरण

3. लंबित शिकायतों में शीघ्र कार्यवाही

4. सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी एवं नियमित उपयोग

5. डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु व्यापक जन-जागरूकता अभियान

6. आम नागरिकों के साथ संवेदनशील, सौहार्दपूर्ण एवं जवाबदेह व्यवहार

*दूसरे रक्षित केन्द्र मे परेड का किया गया निरीक्षण*

द्वितीय दिवस प्रातः रक्षित केंद्र मुंगेली में परेड निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों के वर्दी टर्नआउट, अनुशासन, शारीरिक सुदृढ़ता एवं ड्रिल का अवलोकन किया गया। उत्कृष्ट टर्नआउट एवं अनुशासन प्रदर्शित करने वाले कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से उत्साहवर्धन किया गया। इसके पश्चात रक्षित केन्द्र मे नवनिर्मित 3 शस्त्रागार भवन का लोकार्पण किये मीटिंग हाल मे दरबार लगाकर अधिकारी -कर्मचारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया साथ ही अभिलेखों/दस्तावेजों का परीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश दिए गए, यातायात व्यवस्था सुधार करने के दिये हिदायत, लापरवाही पाये जाने पर होगी सख्त कार्यवाही। सशक्त एप से सभी पुलिसवालों को वाहन चेकिंग पर बल दिया गया और किसी भी स्तर के पुलिस अधिकारी द्वारा चोरी के बाइक बरामदगी करने पर  ईनाम देने की घोषणा की गई।
पुलिस महानिरीक्षक  ने निर्देश दिया कि सभी थानों मे बेहतर पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के लिये बीट प्रणाली को सुदृण किया जाये,  प्रत्येक आरक्षक को 3 से 4 गावों का दायित्व देकर ग्रामिणों के समस्याओं को हल किया जायें एवं प्रत्येक बीट के वॉट्सअप ग्रुप बनाकर जनप्रतिनिधि, पुलिस मित्र शासकीय कर्मचारियों आदि को जोड़कर सायबर प्रहरी कार्यक्रम के माध्यम से सायबर जागरूकता अभियान के तरीकों से अवगत कराया जायें जिससे अपराध घटित होने से पुर्व ही रोका जा सकेेे।परेड निरीक्षण के दौरान मुंगेली जिले के सभी थाना प्रभारी एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

*फीडबैक प्रणाली अनुभव क्युआर कोड के संबंध में दिये विशेष निर्देश*

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा अनुभव क्युआर कोड’ के माध्यम से पुलिस थाना की कार्यप्रणाली से अवगत होने के संबंध मे क्युआर कोड की विशेषता को बताया एवं आम नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करने के लिए उक्त अनुभव क्यु आर कोड की महती भुमिका होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *