Blog

शराब के नशे में तेज गति से गाड़ी चलाकर चाकू लहराते 3 गिरफतार

बिलासपुर । शराब के नशे में धुत्त होकर कार चलाने वाले तीन युवकों को सकरी पुलिस ने पकड़ा है पकड़े गए युवक तेज और लापरवाही पूर्वक कार को चला रहे थे जिसमें से एक युवक चाकू लेकर लहरा रहा था।

सकरी पुलिस को मुखबीर सूचना मिली कि कार थार नम्बर सीजी 10 बीडब्लू 6664 में तीन लड़के शराब के नशे में कार को चलाकर ऐक्सीडेंट कर भाग रहे हैं।इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसमा सिटी फेस 2 मेन्ड्रा जाने वाले रोड के पास जाकर घेराबंदी किया गया।इस दौरान कार के बैठे आरोपियो ने पुलिस टीम को देखकर अपनी कार थार वाहन को छोडकर अपने अपने हाथो में चाकू को लहराते हुए भागने लगे जिन्हे कडी मशक्कत के बाद पकडा गया । पकड़े गए आरोपियो में
ईशांत सिंह मण्डलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस पिता बंशी लाल मण्डलोई उम्र 24 वर्ष निवासी रामा लाईफ सकरी,शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह पिता प्रताप सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी कालीका नगर तिफरा सिरगिटटी और राहुल तिवारी पिता राजेश तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी उस्लापुर सकरी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर गिरफतार किया गया। आरोपी शराब के नशे में होने से प्रकरण में धारा 185 एमव्ही एक्ट जोडी गई। आरोपियो को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, प्रआर रूपेश तिग्गा, आर पवन बंजारे, रामचंद्र कश्यप, सज्जू अली, आशीष शर्मा, रूपेश कौशिक, अनुप नेताम की सराहनी भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *