Blog

हुक्का बार संचालक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

आर्यन पब्लिक स्कूल के पास चोरी छिपे चला रहे थे हुक्का बार

बिलासपुर ।प्रतिबंध के बाद भी हुक्का बार चलानें वाले वाले हुक्का बार संचालक समेत अन्य चार लोगों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक नशीली चीजों का इस्तेमाल करते थे।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि जिले में नशे पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, ।इसी बीच सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय कुछ लोगों को अवैध रूप से सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रू. के आर्थिक लाभ लेकर हुक्का बार संचालन कर रहा है, उक्त सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर अथर्व पाण्डेय को अपने घर में हुक्का बार संचालित करते हुये अपने साथी विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल के साथ हुक्का पीते हुये मिले जिनके कब्जे से हुक्का पार्ट 2 नग, कोल हिटर 1 नग, हुक्का फ्लेवर 1 डिब्बा एवं अन्य हुक्का से संबंधित सामाग्री बरामद हुआ जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *