Blog

1 घंटे में कर दी आम की नीलामी

बिलासपुर । उद्यान अधीक्षक शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा के द्वारा नियमों को ताक में रखकर अफसरों ने अपने चेहेते को 4 लाख 50 हजार में आम की नीलामी एक घंटे में ही कर दी है। उद्यान फल बहार नीलामी की प्रक्रिया 1 घंटे में ही पूरी कर दी गई। जिसे कुछ लोग नीलामी में भाग लेने से वंचित होगए। आम के पेड़ों की नीलामी में शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने की शिकायत कलेक्टर से की गई है साथ ही मुख्यमंत्री कृषि मंत्री तथा सचिव स्तर पर अधिकारियों को नीलामी में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। उद्यान विभाग के अधिकारी इस मामले को लेकर कमेटी के निर्देशों का पालन करने की जानकारी दे रहे हैं। नीलामी प्रक्रिया के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसमें बिल्हा तखतपुर, कस्तूरी कोटा के जिला पंचायत के सभापति समेत 7 सदस्यों की जानकारी दी गई है। नियम के अनुसार उद्यान/फलबहार नीलामी, निविदा आमंत्रण सूचना जारी की गई थी। जिसमें शासकीय उद्यान रोपणी सरकंडा बिलासपुर में स्थित आम के मातृवृक्षों में लगे फलों की नीलामी बंद लिफाफा प्रक्रिया से होगा। नीलामी में बोली लगाने के लिए
इच्छुक व्यक्ति नीलामी की तिथि, नीलामी की कार्यवाही दोपहर 12 बजे से प्रारंभ कर दी जावेगी। नीलामी में इच्छुक बोलीकर्ता निम्न शर्तों के अधीन नीलामी में बोली लगा सकते है।

12 से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई और 1.30 बजे बंद कर दी गई। जिससे कई लोग नीलामी में भाग नहीं लेपे। एक भाजपा के पदाधिकारी का कहना है कि उन्हें नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने से रोका गया है। 1 घंटे में नीलामी क्यों बंद कर दी गई जबकि जो नीलामी के लिए सूचना जारी की गई थी उसमें समय का उल्लेख भी नहीं किया गया था की कितने बजे तक नीलामी होगी। आज कलेक्टर संजय अग्रवाल से भी नीलामी में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। राज्य शासन के कृषि मंत्री तथा उच्च अधिकारियों को भी इस गड़बड़ी अवगत कराया गया है। उद्यान फल बहार नीलामी की प्रक्रिया करने वाले सहायक अधीक्षक राकेश शेंडे का कहना है कि आमों के पेड़ की नीलामी के लिए एक समिति बनाई गई है और समिति ने ही इसके नियम बनाए हैं और समिति के नियम के नियम के अनुसार ही नीलामी की प्रक्रिया की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *