Blog

डीपी विप्र महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिले पुरस्कार

मुख्य अतिथि विधायक उमेश पटेल ने युवाओं को दिया शिक्षा और अनुशासन का संदेश

बिलासपुर। पुराना हाई कोर्ट रोड स्थित डीपी विप्र महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान किए गए।खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, वहीं वार्षिक उत्सव के दौरान आयोजित नृत्य, संगीत, नाटक एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वार्षिक उत्सव जैसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को सीखने, नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *