Blog

सामान लेने दुकान गई नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी द्वारा घटना को दिया अंजाम।

बिलासपुर।अनुराग जायसवाल निवासी सेमरा थाना रतनपुर को ग्राम मरहीकॉपा थाना कोटा निवासी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपने मौसी के घर ग्राम सेमरा आई थी जहाँ से किराना दुकान सामान लेने गई थी दुकान से वापस आते समय सेमरा के रहने वाला अनुराग जायसवाल पीड़िता से मोबाईल नम्बर माँगा, पीड़िता के द्वारा मोबाईल नम्बर देने से मना करने पर आरोपी अनुराग जायसवाल द्वारा जबरदस्ती पीड़िता का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के द्वारा चिल्लाने पर आरोपी वहाँ से भाग गया पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में बालिका संबंधी गंभीर अपराध होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी आरोपी दिनाँक घटना से अपने घर से फरार था आरोपी के वापस घर आने की सूचना पर आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *