Blog

जमानत के नाम पररिश्वत का आरोप,न्याय व्यवस्था पर उठे सवाल….जमानत के लिए 5 हजार,अधिवक्ता संघ ने खोला बड़ा मामला

सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आरोप।कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश ..

पैसे दो, जमानत लो? बिलासपुर से चौंकाने वाला आरोप…

बिलासपुर । जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से जुड़े एक मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत के स्टेनो जूही सोम के माध्यम से धारा 151 के एक आरोपी से जमानत के नाम पर 5 हजार रुपये की मांग की गई।इस मामले को लेकर जब हमारी टीम ने जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रवि पांडे से बात की, तो उन्होंने बताया कि यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। आरोपी रोहित कश्यप की जमानत के लिए एक जूनियर अधिवक्ता सिटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंचे थे। आरोप है कि जमानत के बदले 5 हजार रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि अगले ही दिन पैसे देने के बाद उसी व्यक्ति को रिहा कर दिया गया।अधिवक्ता संघ ने इस पूरे मामले में पारदर्शी और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का पैसों का लेन-देन पूरी तरह बंद होना चाहिए।वहीं, जब इस विषय में सिटी मजिस्ट्रेट रजनी भगत से प्रतिक्रिया ली गई, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की किसी शिकायत की जानकारी नहीं है और ना ही उनके पास इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत पहुंची है।दूसरी ओर, जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वर्जन
जमानत के नाम पर पैसा मांगा जाता है।इसके लिए हमारे वकील साथी ने शिकायत की है जिसकी जांच करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

रवि पांडे
सचिव जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर

वर्जन
मुझे याद नहीं है कि मामला क्या है।रोज बहुत से मामले आते है।
रजनी भगत
सिटी मजिस्ट्रेट

वर्जन
अधिवक्ता संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट की शिकायत की है।जिसकी जांच की जाएगी।

संजय अग्रवाल
कलेक्टर बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *