Blog

साहिल भाभा बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

बिलासपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर द्वारा संगठन को सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से साहिल भाभा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है।
साहिल भाभा पूर्व से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
अपनी नियुक्ति पर साहिल भाभा ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल , जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं समस्त संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *