Blog

ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने किया होली मिलन का आयोजन

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई -: उत्कृष्ट ब्राह्मण सामाजिक संगठन समग्र ब्राह्मण परिषद् छत्तीसगढ़ की खैरागढ़-छुईखदान-गंडई मातृशक्ति परिषद् जिला ईकाई ने रियासत कालीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में शनिवार को होली मिलन का आयोजन किया.

संगठन की जिलाध्यक्ष श्रीमती डॉली तिवारी ने बताया कि जिला ईकाई की समस्त सहयोगियों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आमलकी एकादशी पर रियासत कालीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में देव पूजन कर रंग उत्सव होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया. होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का पर्व है. उन्होंने समाज में महिला सशक्तिकरण, संस्कारों के संरक्षण तथा सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया.

जिला सचिव स्वाति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया समारोह की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना एवं होली के पारंपरिक गीतों के साथ हुई. उपस्थित मातृशक्ति ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता तथा परिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा लोकगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने वातावरण को रंगमय और उल्लासपूर्ण बना दिया.

इस अवसर पर जिला संगठन विस्तार प्रमुख श्रीमती शैल शर्मा, श्रीमती विमला शर्मा, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती रोहणी शर्मा, श्रीमती श्यामा तिवारी, श्रीमती अंजू तिवारी, श्रीमती मीना तिवारी, श्रीमती गायत्री तिवारी सहित जिले से अधिकांश संख्या में संगठन सहयोगी बहनें उपस्थिति थीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *