सर्वेश्वरी समूह बिलासपुर ने मंदिर,मस्जिद, गुरुद्वारा,गिरजाघरों में नि:शुल्क झाडू बांटे

बिलासपुर।श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा सेंदरी कोनी बिलासपुर ने समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत एवं परमपूज्य गुरुपद् संभव राम बाबा जी के आदेशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिलासपुर जिला के आसपास गाँव व शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 150 मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर में जाकर 300 नग झाडू का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह झाडू वितरण कार्यक्रम शाखा के मंत्री उमेश नारायण मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इसमें कोनी, सेंदरी, तुरकाडीह, निरतू, घुटकु, रमतला, बिरकोना, बैमा—नगोई, रानीगांव, रतनपुर, शहर के गोलबाजार, सरकण्डा, तिलकनगर, गोड़पारा, अशोकनगर, चांटीडिह, चिंगराजपारा, राजकिशोर नगर, मोपका, तोरवा, दयालबंद, गुरूनांनक चौक, पुराना बस स्टैण्ड, तेलीपारा, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन, बृहस्पति बाजार, जरहाभाठा मंदिर चौक एवं रेल्वे क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघर में झाडू बांटा गया। इसके साथ ही श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और गिरजाघरो में जाकर समूह द्वारा चलाए जा रहे 19 सूत्रीय कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।