Blog

तखतपुर में जमीन रजिस्ट्री को लेकर विवाद,पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से लगाई गुहार

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के नाम की जमीन कथित तौर पर धोखे से बेची गई

बिलासपुर । तखतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मोड़ें निवासी हीरामणि अनंत ने तहसील कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी मां के नाम दर्ज जमीन को बिना जानकारी और सहमति के रजिस्ट्री कर दिया गया।शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसका फायदा उठाकर गांव के ही एक व्यक्ति व्यास नारायण साहू ने उन्हें बहला-फुसलाकर अपने नाम से लगभग एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवा ली।हीरामणि अनंत का कहना है कि इस पूरे मामले की जानकारी उन्हें बाद में लगी, जब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री की प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन किया गया और मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की सहमति को गलत तरीके से दर्शाया गया। पीड़ित परिवार ने तहसीलदार से मांग की है कि संदिग्ध रजिस्ट्री को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि उक्त जमीन को पुनः उनकी मां के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में वे उस भूमि पर खेती-किसानी कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग उठी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *