Blog

सीएम बोले,कांग्रेस सरकार आबकारी घोटाले में पूरी तरह संलिप्त थी, जिसके कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ

राजस्व बढ़ोतरी और भ्रष्टाचार पर सख्ती

बिलासपुर ।शनिवार को विष्णु देव साय एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य की आर्थिक स्थिति, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और धान खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार आबकारी घोटाले में पूरी तरह संलिप्त थी, जिसके कारण राज्य के राजस्व को भारी नुकसान हुआ। वर्तमान सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए न केवल आबकारी व्यवस्था को दुरुस्त किया है, बल्कि इससे होने वाली आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि की है।मुख्यमंत्री साय ने बताया कि आबकारी के साथ-साथ खनिज और जीएसटी से प्राप्त राजस्व में भी छत्तीसगढ़ को पहले की तुलना में अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है और इसके लिए हर स्तर पर कठोर निर्णय लिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पूरी तरह व्यवस्थित है। किसानों को समय पर भुगतान मिल रहा है और व्यवस्था पारदर्शी बनी है। उन्होंने कहा कि तंज करने वाले लोग केवल बयानबाजी करते रहेंगे, जबकि सरकार जमीन पर काम कर रही है और राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *