Blog

सकरी शराब दुकान में भीषण आग,डीप फ्रिजर में शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका..

बिलासपुर।सकरी स्थित शराब दुकान में बियर रखने वाले डीप फ्रिजर आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी,जिससे दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया है।अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया ।

बता दे सकरी स्थित शराब दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया गया।

दरअसल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें उठते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में सूचना मिलने पर सकरी थाना पुलिस, आबकारी अधिकारी और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगजनी की इस घटना में दुकान में रखी शराब की बोतलें जलकर नष्ट हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि दुकान में रखी स्कैनर मशीन और बिक्री की नकदी सुरक्षित बताई जा रही है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुकान में बियर को ठंडा रखने के लिए रखे गए फ्रीजर भी आग की चपेट में आ सकते हैं,जिससे उनके जलने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है,लेकिन प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से घटना होना बताया जा रहा है।इधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *