Blog

चाकू दिखाकर डराने वाले और देर रात घूमने वाले युवकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर।सिविल लाइन पुलिस ने चाकू दिखाकर डराने वाले और देर रात घूमने वाले युवकों को पकड़ा है।
पकड़े गए युवकों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

सिविल लाइन पुलिस ने उस्लापुर ओवर ब्रिज के नीचे यश छाबडा को चाकू के साथ और राहुल पुरी गोस्वामी मिनीमाता नगर साई मंदिर को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

देर रात घूमने वाले युवकों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

सरप्राईज चेकिंग के दौरान कुदुदंण्ड, उस्लापुर, चाटापारा, में असामाजिक तत्व के लोग अशांति फैलाते पाये जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
इसमें दीपक सूर्यवंशी पिता रोहित उम्र 28 साल निवासी मंगला आजाद चौक , राज सूर्यवंशी पिता रामदुलार उम्र 24 साल निवासी आजाद चौक मंगला, राजेश सूर्यवंशी पिता रोहित उम्र 18 साल निवासी आजाद चौक मंगला, मोह.हसन पिता मोह.अजीज उम्र 25 साल निवासी मसानगंज, सोमेश सारथी पिता कृष्ण सारथी उम्र 26 साल निवासी ईमलीभाठा, मोह. कमाल पिता जाफर मोह. उम्र 29 साल निवासी लोफंदी, आशिष सोनी पिता रामकुमार उम्र 18 साल निवासी उस्लापुर ,डेनिश भार्गव पिता प्रेम सिंह उम्र 18 साल निवासी अटल आवास ,शिब्बु केंवट पिता दुजराम उम्र 20 साल निवासी उस्लापुर, आदित्य लहरे पिता जनक उम्र 18 साल निवासी विनोचा कॉलोनी और मुलायम यादव पिता रामलाल उम्र 30 साल निवासी तालापारा के खिलाफ अपराध कायम किया गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *