Blog

75 वर्षों से लंबित सिंचाई योजना की स्वीकृति से किसान हुए हर्षित

बिलासपुर।बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला के भागीरथ प्रयास से 48 करोड़ 92 लाख 61हजार रूपये का नेवसा उदवहन सिंचाई योजना को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने स्वागत करते हुए विधायक सुशांत शुक्ला धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रदेश के किसान हितैषी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्तमंत्री ओ पी चौधरी को आभार प्रकट किया है।
इस महत्वपूर्ण सिंचाई योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र के किसानों को स्थाई सिंचाई सुविधा एवं कृषि उत्पादन को नई गति मिलेगी खुटाघाट के नजदीक होने के बावजूद 75 वर्षो से सिंचाई सुविधा के लिये बाट जोह रहे किसानों की समस्या का निदान हुआ है,लगभग 1400हेक्टेयर खरीफ और 400 हेक्टेयर रवि फसल की सिंचाई सुविधा मिलने से नेवसा, गिधोरी,कर्रा, जाली, टेकर,अकलतरी, बामहूँ,बेलतरा,कड़री,सलखा,लिम्हा सहित 15ग्राम के किसान लाभान्वित होंगे और किसानों के अर्थव्यवस्था में सुधार होगा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के भगीरथ प्रयास से कृषि और ग्रामीण विकास में नई गति मिलेगी किसान मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने क्षेत्र के किसानों की तरफ से विधायक सुशांत शुक्ला के प्रशंसनीय कार्य के लिये सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *