Blog

गरीब की रिक्शा को असामाजिक तत्वों ने होलिका दहन में जलाकर कर दिया था राख….श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण रामसेतु चौक सरकंडा ने हाथ बढ़ाकर मदद की मिशाल पेश की….दी नई रिक्शा

बिलासपुर।होलिका दहन की गत रात इस गरीब रिक्शा चालक के रिक्शा को सरकंडा स्थित भूकंप अटल आवास बहतराई में होली के साथ साथ वहां के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा होलिका में डालकर इनका रिक्शा जला दिया गया था

जिसका वीडियो हमे सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ जिसके बाद हम श्री हनुमान सेवा समिति एवं मित्रगण रामसेतु चौक सरकंडा के द्वारा इनके घर का पता लगाकर इनसे मिले और उन्हें भरोसा दिलाया कि हम जल्द ही आपको राशन सामग्री एवं नया रिक्शा प्रदान करेंगे एवं जो कुछ भी सहयोग राशि इसके अतिरिक्त होगा वो हम आपको देंगे उस कड़ी में श्री हनुमान सेवा समिति के सदस्य एम.संतोष द्वारा 20 हजार की राशि का भुगतान करके नया रिक्शा शरन इंड्रस्ट्रीस्ट से बनवाकर दिया गया एवं श्री हनुमान सेवा समिति अन्य सदस्यों द्वारा अलग से 10 हजार 1 रुपए का अतिरिक्त सहयोग राशि प्रदान किया गया इस मौके पर समिति के बहुत से सदस्य एकत्रित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *